Ghosi By Election : सपा सरकार में एक परिवार का विकास हुआ, डबल इंजन की सरकार में सबको विकास का लाभ मिल रहा है- CM Yogi

Ghosi By Election : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि सपा की सरकार में एक परिवार का विकास हुआ। चाचा-भतीजा की सरकार चलती थी। केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार है। हर सभी को विकास का लाभ मिल रहा है।
विकास की गति को घोसी में बढ़ाने की आवश्यकता है
उन्होंने आगे कहा, नगर निकाय में भी भाजपा ने परचम लहराया। विकास की गति को घोसी में बढ़ाने की आवश्यकता है। दारा सिंह चौहान ने गदल नहीं बदला, अपने घर आए हैं। फिर से जनता की अदालत में खड़े है।
अब कोई किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता
सीएम ने कहा कि अब कोई किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलता है। पांच साल में 55 लाख गरीबों को आवास दिलाया गया है। 55 वर्षों में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। बिजली, आवास व शौचालय भाजपा ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं। कोरोना काल में कांग्रेस नेतृत्व इटली में था। उस कठिन समय में प्रदेश व केंद्र सरकार जनता की सहायता की। 15 करोड़ जनता को निशुल्क खाद्यान्न दिया। यह लड़ाई एक तरफ गरीबों के साथ का है।
गरीब की संपत्ति कोई हड़प नहीं सकता
उन्होंने आगे कहा, गरीब की संपत्ति कोई हड़प नहीं सकता है। एक तरफ सपा की सरकार चीनी मिल बंद करती थी। हम उसको चला रहे है। आपके क्षेत्र को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सत्ताधारी दल का विधायक जरूरी है। घोसी चीनी मिल मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महापुरुषों का सम्मान करती है।
सारे मंत्री विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे
सीएम योगी ने कहा, घोसी को नई बुलदियों पर पहुंचाने के लिए दारा की गलतियों को भुलाने की आवश्यकता है। सारे मंत्री विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। मऊ में मेडिकल कालेज का सपना साकार हो रहा है। अयोध्या में राममंदिर का जनवरी में उद्घाटन होने जा रहा है। काशी विश्वनाथ में कितनी संकरी गली थी। आज 50 फीट का रास्ता है।
