लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ टीम ने मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है।मि

ली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम ने कंकडखेड़ा मेरठ से आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से यूपी के प्रयागराज का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करवा चुका है। बीते कई दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि, कि यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में अब तक 300 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story