खुशी का मौका मातम में कब बदल जाए कोई नही जानता है। ऐसी ही घटना आज मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश के बलिया में घटित हुई। इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो मासूम बच्चें भी शामिल है। वहीं 10 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दरअसल, तिलक चढ़ा कर लौट रही कार की पिकअप से भयानक टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

दोनो वाहनों की आपस में टक्कर इतनी तेज हुई कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप पलट गई। वहीं, दूसरी जीप में शामिल लोग भी घायल हो गये। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दिया। एम्बुलेंस पहुंची तो लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। हादसे में अब तक एक कमांडर जीप चालक व पांच तिलकहरूओं के मरने की सूचना है। मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया।

डीएम रवींद्र कुमार के अनुसार, इस सड़क हादसे में आठ घायल हैं। इनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे वाराणसी में रेफर कर दिया गया। शेष चार घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही, अधिकारियों को भी मौके पर पहुंच कर घायलों की उचित इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया है।

मृतकों का नाम और पता:

अमित कुमार गुप्ता पुत्र अजय प्रताप गुप्ता उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी भगवानपुर।

रणजीत शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष।

यश गुप्ता पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 09 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।

राज गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता उम्र लगभग 11 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।

राजेन्द्र गुप्ता पुत्र धनपत गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी भगवानपुर।

अज्ञात उम्र लगभग 45 वर्ष।

घायलों का नाम और पता:

बब्बन प्रसाद गौड़ पुत्र स्व. बलेश्वर प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष।

हजारी गुप्ता पुत्र लरपोचन गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष।

रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व0 त्रिलोकी गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष।

सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष प्रसाद गुप्ता उम्र 31 वर्ष।

सतेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र लगभग 55 वर्ष।

पंकज गुप्ता पुत्र शैल कुमार गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष।

छितेश्वर गुप्ता पुत्र रामजनम उम्र लगभग 30 वर्ष।

अमित पुत्र श्याम सुन्दर।

सीताराम पुत्र सुब्बा।

परशु राम पुत्र अज्ञात।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story