वाराणसी। भारत सरकार द्वारा आयोजित "वंदे भारतम में राजपथ पर नृत्य प्रस्तुति के लिए डॅा दिव्या श्रीवास्तव और उनकी टीम का नार्थ जोन से लोक नृत्य के लिए आर्य महिला…

वाराणसी। भारत सरकार द्वारा आयोजित "वंदे भारतम में राजपथ पर नृत्य प्रस्तुति के लिए डॅा दिव्या श्रीवास्तव और उनकी टीम का नार्थ जोन से लोक नृत्य के लिए आर्य महिला नागरमल मुरारका माडल स्कूल के छात्राओं का चयन किया गया है। आर्य महिला एन एम मॉडल स्कूल की अपर प्रबन्धक पूजा दीक्षित ने बताया कि डॅा दिव्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में आर्य महिला नागरमल मुरारका माडल स्कूल के छात्राएं कृतिका सिंह सान्धी जायसवाल, ट्विकल चौरसिया, वैदेही मिश्रा, ऐसलीना जायसवाल, मेवना मुखर्जी का चयन राजपथ पर 26 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले उत्सव में नृत्य प्रस्तुति के लिए किया गया।

संस्कृति मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वंदे भारतम नृत्य उत्सव जिसे आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रारंभ किया गया है। ग्रैंड फिनाले में 20 दिसंबर 2022 की शाम को विशेष समारोह हुआ जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र मंत्री श्री जी. को रेड्डी, संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, संस्कृति और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित थे।

इस जीत के चयन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना दीक्षित व विद्यालय की अपर प्रबन्धक पूजा दीक्षित ने छात्राओं को बधाईयां दी और उनका उत्साहवर्धन किया। वंदे भारत नृत्य उत्सव 2023 प्रतियोगिता चार चरणों जिला, राज्य केंद्र शासित स्तर क्षेत्र स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई।

बता दें कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले समारोह में इस बार झांकी और परेड के साथ ही बीएचयू की छात्राओं की ओर से भी मनोहारी नृत्यों की झलक लोगों को देखने को मिलेगी। इसके लिए संगीत व मंच कला संकाय के 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

Updated On 27 Dec 2022 11:04 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story