वाराणसी। सामाजिक संस्था सुबह-ए- बनारस क्लब के बैनर तले प्रतिबंधित चायनीज मांझा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर संस्था के सदस्यों ने हाथों में पंतग और बैनर…

वाराणसी। सामाजिक संस्था सुबह-ए- बनारस क्लब के बैनर तले प्रतिबंधित चायनीज मांझा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर संस्था के सदस्यों ने हाथों में पंतग और बैनर लेकर मैदागिन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल व सभी वक्ताओं ने कहा कि जब से बाजार में चाइनीज मांझा ने कदम रखा है तब से यह आदमी तो आदमी पशु पक्षियों के लिए भी जानलेवा और घातक सिद्ध हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए साल के 12 महीने इसके खिलाफ प्रशासन को व्यापक मुहिम चलाना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि तभी जाकर इसको बेचने वाले और खरीदने वाले के अंदर भय का माहौल व्याप्त होगा। जिसके कारण इसके खरीद-फरोख्त पर विराम लगने की संभावना बनेगी। अन्यथा यह रोज लोगों का गला काटता रहेगा और लोग इसके चपेट मे आने पर बुरी तरह से घायल होते रहेंगे।

शहर की वास्तविक स्थिति को देखा जाए तो पतंग उड़ाने वालों को चाइनीज मांझा आसानी से मिल जा रहा है। कई दुकानें ऐसी हैं जहां पर चोरी-छिपे चाइनीज मांझा को बेचा जा रहा है। सड़कों पर चाइनीज मांझे से उलझ कर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। ना जाने इससे कितने जाने जा चुकी हैं। पिछले दिनों घायलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है वक्त की मांग को देखते हुए गंभीरतापूर्वक इस पर कार्यवाही होना नितांत आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश जायसवाल, विजय कपूर,अनिल केसरी, सुमित सर्राफ, संजय जायसवाल, पारसनाथ केशरी डॉ मनोज यादव, रामजी रस्तोगी, शंकर सेठ मनीष शर्मा, अमरनाथ जायसवाल, अरुण मेहरोत्रा, पन्नालाल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Updated On 10 Jan 2023 1:14 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story