- महिला टीम में तामुलपुर की रंजना शरणिया, पुरुष टीम में सोनापुर के तीर्थ डेका शामिल

तामुलपुर (असम), 19 मार्च (हि.स.)। निचले असम के तामुलपुर में आगामी सोमवार से 23 मार्च तक होने वाले चौथे एशियाई खो खो टूर्नामेंट के लिए रविवार को भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा की गई है। भारतीय खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने आज शाम तामुलपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में भारतीय टीमों की घोषणा की।

घोषित पुरुष टीम में अफसे भांगरे (कैप्टन, महाराष्ट्र), आफ्से गणपते (उप कैप्टन, भारतीय रेलवे), अमित पाटिल (भारतीय रेलवे), अरुण गुनाकी (रेलवे), सुयास गार्गे (महाराष्ट्र), अंकित पुते (महाराष्ट्र), गौतम एमके (कर्नाटक), अटला शिव नगारेड्डी (आंध्र प्रदेश), मदन (दिल्ली), एस संत हुरु (तमिलनाडु), वी कबिलन (पांडिचेरी), सचीन भांगरे (मध्य भारत), आकाश (उत्तर प्रदेश), मुकेश (राजस्थान) शामिल हैं। स्टैंड बाई- शुभम कांची (मध्य प्रदेश), शिबिन एम (केरल), ध्रुव (हरियाणा), तीर्थ डेका (असम) हैं।

दूसरी ओर महिला टीम में नसरीन (कैप्टन, एएआई), परवीन निसा (उप कैप्टन, दिल्ली), प्रियंका (महाराष्ट्र), गौरी शिंदे (महाराष्ट्र), अपेक्षा सुतार (महाराष्ट्र), निकिता पवार (एएआई), मोनिका एल (कर्नाटक), बिंदू (हरियाणा), निर्मला भाटी (राजस्थान), गुरबीर कौर (पंजाब), अर्चना माझी (ओडिशा), दीपिका चौधरी (पश्चिम बंगाल), मिनू (हरियाणा), रंजना शरणिया (असम) शामिल हैं। स्टैंड बाई- ऋत्विका (मध्य बिहार), मनिका (बिहार), रेशमा (महाराष्ट्र)।

पहला मैच कल भूटान, मलेशिया, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच खेला जाएगा। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता, जीओसी पूर्वोत्तर भारत, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और बीटीआर प्रमुख प्रमोद बोडो उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। आज शाम, असमिया गायिका संगीता काकोती के तत्वावधान में प्रतियोगिता स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश / अरविंद

Updated On 21 March 2023 2:32 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story