रामचरित मानस पर राजनीति करना दु:खद, CM योगी को स्वामी प्रसाद के घर पर चलवाना चाहिए बुलडोजर- राकेश सिंह रघुवंशी
वाराणसी। लेढ़ूपुर स्थित एक निजी लॉन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…

वाराणसी। लेढ़ूपुर स्थित एक निजी लॉन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि वर्तमान में जो रामचरित मानस की चौपाई पर राजनीति की जा रही है यह काफी दु:खद है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर बुलडोजर चलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, इसी देश के अंदर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि क्या भगवान राम थे? तो यह विवाद कोई नया नहीं है, मानसिक रुप से बीमार लोगों के द्वारा यह प्रोपगंडा रचा गया है। रामायण चौपाई के विवाद पर आरएसएस के लोगों को फ्रंट पर आकर विरोध करना चाहिए।
रघुवंशी ने आगे कहा कि हम किसी भी विवाद पर नहीं जायेंगे, वैसे ही क्षत्रिय धर्म के लोगों पर संकट आया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे समाज के खिलाफ सरकार काफी अत्याचार कर रही है। महाराज सुहेलदेव क्षत्रिय राजा थे उनको षड़यंत्र के तहत राजभर समाज के चंद लोग राजभर राजा साबित करने में लगे हुए हैं। सुहेलदेव महाराज क्षत्रिय थे और क्षत्रिय ही रहेंगे। उनके जिंदा वंशज अभी भी मौजूद हैं किसी के कहने से यह बदल नहीं जायेगा।
