वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आ रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। इस सम्बन्ध में एडिशनल…

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आ रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। इस सम्बन्ध में एडिशनल सीपी संतोष सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा का एक मानक है। ब्लू बुक के अनुसार उनकी सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर उनके कार्यक्रम स्थल तक चाक चौबंद व्यवस्था है।

एडिशनल सीपी ने बताया कि राष्ट्रपति का एक निश्चित प्रोटोकॉल है , एक ब्लू बुक है। उनका कार्यक्रम एयरपोर्ट से मंदिर दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। उस हिसाब से हम लोग तैयारी कर रहे हैं। उनके प्रोटोकॉल के हिसाब से हम तैयारी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।

वहीं उन्होंने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हेलेरी क्लिंटन के तीन दिवसीय दौरे पर भी मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था की बात कही।

Updated On 8 Feb 2023 6:57 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story