वाराणसी। राष्ट्रपति Droupadi Murmu अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई, यहां विधिवत दर्शन पूजन किया। इसके…

वाराणसी। राष्ट्रपति Droupadi Murmu अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई, यहां विधिवत दर्शन पूजन किया। इसके बाद शाम में राष्ट्रपति वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती देखने दशाश्वमेध घाट पहुंची। नौ अर्चकों ने मां गंगा की भव्य आरती की, इस दौरान 21 देव कन्याएं भी मौजूद रही। मां गंगा की भव्य आरती देख राष्ट्रपति अभिभूत हो उठी।

इस दौरान राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। दशाश्वमेध घाट आगमग पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गंगा सेवा निधि के कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,ट्रष्ट सचिव हनुमान यादव द्वारा फूल देकर स्वागत किया गया।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि आज हमारे देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रथम काशी आगमन था, यह हम सभी काशीवासियों के लिए बड़े हर्ष की बात थी। राष्ट्रपति के गंगा घाट आगमन को देखते हुए आज दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से सजाया गया था। राष्ट्रपति ने वैदिक विधि से आज मां गंगा का पूजन किया, साथ में उनकी बेटी भी मौजूद थी।


उन्होंने आगे बताया कि लगभग 40 मिनट तक राष्ट्रपति ने मां गंगा की भव्य आरती देखी और काफी भावविभोर हुए और प्रसन्न थी।

बता दें कि अपने दिवसीय वाराणसी दौरे पर आते ही सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

गंगा पूजन करते हुए
विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए राष्ट्रपति
Updated On 13 Feb 2023 10:48 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story