Varanasi : पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने किया कपसेठी और जंसा थाने का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों की पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृण करने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर द्वारा लगातार थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा…

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों की पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृण करने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर द्वारा लगातार थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। शनिवार को इसी क्रम में CP मुथा अशोक जैन ने कपसेठी और जंसा थाने का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पलिस आयक्त द्वारा निम्न आदेश/निर्देश दिए गये-
1 - पुलिस आयुक्त द्वारा दोनों थाना कार्यालय के रजिस्टरों/अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरों को सुव्यवस्थित करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया।
2 - निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा दोनों थानों पर महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, जनसुनवाई डेस्क आदि की समीक्षा की गई।
3 - सीपी ने थाना अन्तर्गत घटित होने वाले अपराध, अपराध का तरीका, अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी एंव उनपर अंकुश लगायेजाने के क्रम में थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

4 - निरीक्षण के दौरान सीपी ने सम्पत्ति सम्बन्धित अपराधों की रोक-थाम हेतु प्रभावी रात्रि गश्त करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।
5 - उन्होंने दोनों थाना परिसर में खड़े वाहनो का निरीक्षण कर उनके त्वरित एवं अधिकाधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
6 - पुलिस आयुक्त द्वारा थाना परिसर व बैरक की निरन्तर साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दोनों थानों के मालखानों में रखे हुए मालों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

