वाराणसी। पुलिस कमिश्नर Ashok Mutha Jain ने सारनाथ थाना, पर्यटक थाना और सारनाथ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से…

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर Ashok Mutha Jain ने सारनाथ थाना, पर्यटक थाना और सारनाथ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा की थाने पर जन सुनवाई को प्राथमिकता दें और समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का समाधान करें।
रविवार को पुलिस कमिश्नर आकस्मिक निरीक्षण के लिए थाना सारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने सभी कार्यालयों के साथ ही साथ सीज़ की गयी गाड़ियों को भी देखा। इसके बाद थाने के अभिलेखों का निरीक्षण कर निम्नलिखित आवश्यक दिशा निर्देश दिए -
1 - सीपी ने थाना सारनाथ कार्यालय के रजिस्टरों/अभिलेखों का अवलोकन किया तथा रजिस्टरों को सही करने हेतु सम्बन्धित निर्देशित किया गया।
2- सीपी द्वारा आगंतुक रजिस्टर को चेक किया गया व जनसुनवाई को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क, एण्टी रोमियो, मिशन शक्ति, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, विवेचना कक्ष आदि की समीक्षा की गई।
3- उन्होंने थाना सरनाथ परिसर, आवास, बैरक आदि के साफ-सफाई के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।
4- थाना सारनाथ में रखे पुराने वाहनों के निलामी/निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही प्रभारी निरीक्षक सारनाथ को यह भी निर्देशित किया गया कि बिना किसी कानूनी अड़चन वाले वाहनों/गाड़ियों को चिन्हित कर उनके मालिकों को बुलाकर उनका निस्तारण 5 दिवस के अन्दर करायें जाए।
5 - IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किये जाने हेतु तथा थाना स्तर से फीडबैक लिये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
6 - वांछित अभियुक्त/वारण्टी की जानकारी सीसीटीएन/आईसीजेएस के माध्यम से जानकारी किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए।
7 - थाना क्षेत्र में होने वाली वाहन चोरी/नकबजनी व पुराने चोरो एवं उनके गिरोह पर निगरानी व रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक सारनाथ को निर्देशित किया गया।
8 - पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी ने निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को यथाशीघ्र दुरूस्त कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। लम्बित विवेचनाओं/गैगेस्टर की कार्रवाई हेतु सुधार किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक सारनाथ को निर्देशित किया।
9 - लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अधिक से अधिक विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पिकेट एवं गश्त की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
10 - उन्होंने सारनाथ थाना क्षेत्र में बैरियर की व्यवस्था पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए लगाये जाने हेतु इन्स्पेक्टर सारनाथ को निर्देशित किया गया।
इसके बाद सीपी अशोक मुथा जैन ने पर्यटक थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सौन्दर्यीकरण हेतु थानाध्यक्ष पर्यटक थाना को निर्देशित किया गया। साथ पर्यटक थाना में जनशक्ति बढ़ाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने पर्यटक थाना में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों के लिए अलग से बैज लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
सीपी ने इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
