लखनऊ। उत्तर प्रदेश को विकास के पायदान पर लगातार बढ़ा रहे प्रदेश की भाजपा सरकार नित्य नए आयोजन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार से लखनऊ में यूपी ग्लोबल…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को विकास के पायदान पर लगातार बढ़ा रहे प्रदेश की भाजपा सरकार नित्य नए आयोजन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार से लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 का शुभारम्भ होने जा रहा है। यह आयोजन 3 दिन तक चलेगा जिसमें कुल 34 सत्र होंगे। प्रधानमंत्री सहित पूरा मोदी कैबिनेट इस समिट में मौजूद होगा। प्रधानमंत्री जहां वापस लौट जायेंगे वहीँ उनके मंत्री सभी सत्रों में उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में निवेश और उससे होने वाले फायदों के बारे में चर्चा करेंगे।

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार 17 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लक्ष्य को लेकर आयोजित कर रही है। वहीँ जानकारों की मानें तो यूपी जीआईएस 23, अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने जा रहा है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 22 लाख करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट के आसार हैं।

बदलते उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर उद्योगपति यहां निवेश की संभावनाएं तलाश कर रहे रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 का आयोजन किया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे तो रविवार को समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। तीन दिन में 34 सत्रों में यूपी के विकास पर मंथन होगा। अधिकांश सत्रों में केंद्रीय मंत्री बदलते यूपी के विकास पर अपनी बात रखेंगे।

इस यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 मुकेश अंबानी, के चंद्रशेखरन, आनंद महिन्द्रा सहित 300 से ज्यादा दिग्गज उद्योगपतियों का आगमन होगा।

इस दौरान नव्य-भव्य उत्तर प्रदेश की झांकी भी एग्जीबिशन के जरिये दिखाई देगी। UPGIS-23 के उद्घाटन के समय प्रदर्शनी का अवलोकन भी कर सकते हैं। इस प्रदर्शनी में170 निजी उद्यमियों और उत्तर प्रदेश सरकार के 40 विभागों ने यहां अपने स्टॉल्स लगाए हैं। इसके अलावा 50 MSME स्टॉल्स के माध्यम से यूपी के ओडीओपी की भी ब्रांडिंग की जाएगी। साथ ही देश और प्रदेश से जुड़े 100 स्टार्टअप्स के स्टॉल्स भी एग्जीबिशन में लगाए गए हैं।

उद्घाटन समारोह को रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी सम्बोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री और मंच पर उपस्थित अन्य अतिथिगण UP GIS 2023 फ़िल्म का अवलोकन करेंगे। यूपी जीआईएस 2023 के पहले दिन शाम को प्रवासी सम्मान समारोह, ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल और सीएम योगी मौजूद रहेंगे।

Updated On 9 Feb 2023 9:22 PM GMT
admin

admin

Next Story