Mann Ki Baat 2023 : भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, भारतीयों को गर्व है कि हमारा देश ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ भी है- PM नरेन्द्र मोदी
Mann Ki Baat 2023 : वाराणसी के शक्ति केंद्र बूथ केंद्रों पर आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने PM मोदी के कार्यक्रम मन की बात सुनी। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा…

Mann Ki Baat 2023 : वाराणसी के शक्ति केंद्र बूथ केंद्रों पर आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने PM मोदी के कार्यक्रम मन की बात सुनी। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में उनके आवास व सुसुवाही प्रथम मंडल कर्मदेश्वर के बूथ संख्या 409 के एक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ भी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे काम का अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक ‘डेमोक्रेटिक सोसाइटी’ हैं। इस दौरान पीएम ने किसानों द्वारा मिलेट्स के विभिन्न उत्पादों पर चर्चा करते हुए कहा ओडिशा की Milletpreneurs आजकल खूब सुर्खियों में हैं। आदिवासी जिले सुंदरगढ़ की करीब डेढ़ हजार महिलाओं का Self Help Group, Odisha Millets Mission से जुड़ा है।
पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया में Climate-change और Biodiversity के संरक्षण की बहुत चर्चा होती है। इस दिशा में भारत के ठोस प्रयासों के बारे में हम लगातार बात करते रहे हैं। हमारे देश में अब Ramsar Sites की कुल संख्या 75 हो गई है, जबकि 2014 के पहले देश में सिर्फ 26 Ramsar Sites थी।
कश्मीर के सय्यदाबाद में विंटर गेम्स आयोजित किए गए। इन गेम्स की थीम थी स्नो क्रिकेट, अगली बार जब आप कश्मीर यात्रा का प्लान करें तो इस तरह के आयोजनों को देखने के लिए समय निकालें।
मन की बात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी नागेंद्र गांधी, रमाकांत सिंह, डॉ फते बहादुर सिंह,अभिषेक सिंह, अमित सिंह, सुभाष वर्धन, श्रीकांत सिंह, अनूप राय, शरद यादव, नितेश चंद्र राय, अंबुज राय, सुधीर कुमार, बहादुर गुप्ता, वैभव राय, शुभम सिंह, विश्वनाथ सिंह, मनोज राय, राकेश पांडे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
