Earthquake in Turkey : सोमवार की सुबह करीब तीन बजे तुर्की और सीरिया की घरती भूकंप के जबरदस्त झटकों से हिल गई। ये भूकंप इतना भयानक था मानो जैसे कोई बम…

Earthquake in Turkey : सोमवार की सुबह करीब तीन बजे तुर्की और सीरिया की घरती भूकंप के जबरदस्त झटकों से हिल गई। ये भूकंप इतना भयानक था मानो जैसे कोई बम धमाका हुआ हो, भूकंप आते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। ऊंची-ऊंची इमारतें पलक झपकते ही मलबे में बदल हो गईं। इसकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता मापी गई है। राजधानी अंकारा , नुरदगी शहर समेत 10 शहरों में महसूस किए गए है। इसके अलावा सीरिया, लेबनान और इजराइल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। न्यूज़ एजेंसी AFP के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि तुर्री में 284 लोगों की जान चली गई है, वहीं 2300 लोगों के घायल होने की खबर है। सीरिया में 237 लोंगो की मौत और 639 लोग घायल हुए है।

तुर्की-सरिया में मरने वालों की संख्या 500 हुई

इस तरह अब तक इन दो देशों में मरने वालो की संख्या 500 के पार हो गई है। दोनो देशों में मरने वालो की संख्या बढ़ने की संभावना है। क्योंकि अभी लोगो के मलबे के नीचे दबे है। हालाकि लेबनान और इजराइल में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नही है।

तुर्की के राष्ट्रपति ने किया ट्वीट

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेजा गया। हमें उम्मीद है कि हम इस आपदा को एक साथ जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ पार कर लेंगे।

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर जताया दुख

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है और कहा की भूकंप के कारण जनहानि और संपत्ति के नुकसान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। भारत तुर्किए के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है।

कई एजेंसियां लोगों को बचानें में जुटी हुई है। बहुत सारी इमारतें जमींदोज़ हो गई हैं। उनके अंदर लोगों के दबे होने की भी आशंका है। भूकंप के झटके सीरिया, लेबनान, इजरायल, फिलिस्तीन और साइप्रस और इराक तक महसूस किए गए हैं। बता दें कि रिएक्टर स्केल में 7 से ऊपर भूकंप बहुत खतरनाक माना जाता है।

भूकंप के वीडियोज देख दहल जाएंगे

भूकंप के जो वीडियोज सामने आए हैं, उन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। भूकंप के बाद लोग मलबे में फंस गए और लाइव स्ट्रीम वीडियोज के जरिए मदद मांगते नज़र आए। लोग सोशल मीडिया पर वीडियोज अपलोड कर अपना हाल बयां कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जिस तरह के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं वो परेशान करने वाले हैं। लोग यहां-वहां भाग रहे हैं। एक झटके में बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोंज होती दिख रही हैं। भूकंप इतना भयंकर था कि लोगों को बचने का मौका नहीं मिला।

Updated On 6 Feb 2023 4:09 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story