वाराणसी। पीएम मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार…

वाराणसी। पीएम मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर है। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धर्म की नगरी काशी में भी गंगा में दीपदान कर काशीवासियों ने प्रधानमंत्री की मां को श्रद्धांजलि दी।

वहीं अहमदाबाद में PM की मां हीराबेन पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य भाइयों संग उन्हें मुखाग्नि दी।

श्रद्धांजलि दे रहीं तनुश्री मुखर्जी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी की माता हीरा बेन का आज निधन बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने अपना हीरा देश को सौंपा है जो देश को दीप्तिमान कर रहा है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हम सभी ने मां गंगा में दीपदान किया है।

बंगाली टोला के पार्षद चन्द्रनाथ मुखर्जी ने बताया कि आज सुबह जब हम लोगों को पता चला की प्रधानमंत्री की माता का निधन हो गया तो हम ही नहीं पूरा देश शोक में डूब गया। हमारी वार्ड के लोगों ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए मां गंगा में दीपदान किया है। भगवान से ये प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Updated On 30 Dec 2022 3:11 AM GMT
admin

admin

Next Story