वाराणसी। पं दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि पर दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में सरकारी व प्राइवेट स्कूल…

वाराणसी। पं दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि पर दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में सरकारी व प्राइवेट स्कूल के करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पं दीनदयाल की तस्वीर को अपनी-अपनी पेटिंग में उकेरकर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर के दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के प्रदेश संयोजक ई. हेमंत राज ने बताया कि प्रतिष्ठान की ओर से पहली बार इसतरह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके जरिए पंडित दीनदयाल जी के संकल्प को दर्शाते हुए बच्चों ने उनकी पेंटिग बनाई।

ई. हेमंत राज

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा जी-20 को भी पेटिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया गया और काव्यांजलि भी आयोजित की गई। इस अवसर पर 60 स्वयं सहायता समूह, ट्रस्ट एनजीओ और अच्छे समाज सेवकों सम्मान देने का उद्देश्य है।

Updated On 11 Feb 2023 6:53 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story