वाराणसी। नगर निगम ने राजघाट के जय हिंद चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थायी मूर्ति लगाने की अनुमति को सोमवार को निरस्त कर दिया। संस्था की ओर से…

वाराणसी। नगर निगम ने राजघाट के जय हिंद चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थायी मूर्ति लगाने की अनुमति को सोमवार को निरस्त कर दिया। संस्था की ओर से अनुमति का उल्लंघन करने के कारण नगर निगम ने ये कार्रवाई की।
इस कारण निरस्त हुई अनुमति
दरअसल, नई दिल्ली के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर नरेश कुमार कोहली ने नगर निगम से राजघाट के जय हिंद चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थायी मूर्ति लगाने की अनुमति मांगी थी। इसकी अनुमति नगर निगम की तरफ से दी गई थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर अस्थायी मूर्ति नहीं लगाई गई। बल्कि, अन्य घाट नमो और अस्सी पर मूर्ति लगाने की कोशिश की गई। जिसके बाद नगर निगम ने मूर्ति लगाने की अनुमति को निरस्त कर दिया गया।

अन्य स्थान पर की गई मूर्ति लगाने की कोशिश
इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला ने बताया कि मूर्ति लगाने वाली संस्था को अस्थायी अनुमति देने के समय नियमों से पाबंद किया गया था। बावजूद इसके संस्था द्वारा निर्धारित स्थल को छोड़कर अन्य स्थान पर मूर्ति लगाने की कोशिश की गई। इस कारण उनको पहले दी गई अनुमति को वापस ले लिया गया।
