वाराणसी। वो किसी फिल्म में एक डायलॉग है ना ‘करारा जवाब मिलेगा’। अब ये डायलॉग यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर फिट बैठता है। अखिलेश यादव ने 29 जून को वाराणसी का एक विडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने एक पुलिया के नीचे जलजमाव दिखाते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने लिखा था, ‘बारिश ने आते ही भाजपाई विकास का सच दिखा दिया। काशी को क्योटो बनाने चले थे लेकिन वेनिस बना दिया।’

अब इस विडियो पर नगर निगम की ओर से जवाब आया है। नगर निगम ने शुक्रवार को ट्वीट करके लिखा, ‘उक्त स्थल भदऊ चुंगी स्थित रेलवे डाट पुल का है। यहां सड़क नीचे है और डाट पुल के दोनों तरफ की सड़क ऊंची है। भारी बारिश होने पर पुल के दोनों तरफ वर्षा का पानी एकत्र हो जाता है, जो 20 मिनट में निकल जाता है। वर्तमान में उस स्थान पर जलभराव नहीं है।’


बता दें कि गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से जलजमाव का 37 सेकंड का एक विडियो शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा था। जिसपर नगर निगम ने अब जवाब दिया है।



बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story