दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कल यानि रविवार 31 मार्च को आप और इंडिया गठबंधन की ओर रामलीला मैदान में एक विशाल रैली निकाली जाएगी। इस रैली के जरिए विपक्ष पार्टी अपना ताकत दिखाएगा। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का कहना है कि यह रैली किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है। इसमें सारे नेतागण और सारी पार्टियां शामिल हैं।

महारैली को लेकर जयराम रमेश ने कहा, "मैं बिलकुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं। इंडिया गठबंधन की रैली है। किसी एक व्यक्ति के लिए रैली नहीं है। इसमें सारी पार्टिया, सारे नेता शामिल हैं। ये किसी व्यक्ति को बचाने के लिए नहीं है। ये संविधान को, लोकतंत्र को, निष्पक्ष चुनाव को बचाने की रैली है। हम खुद को मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहते हैं। लेकिन जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या हो रही है रोज, उसके खिलाफ यह रैली है। 4-5 मुद्दे हैं जिन पर यह रैली आयोजित की गई है। हमें हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल और कई अन्य लोगों को भी नहीं भूलना चाहिए, जिन्हें निशाना बनाया गया है।"

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "झारखंड में जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची तो हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी हुई। तो हेमंत सोरेन हैं, अरविंद केजरीवाल जी हैं, कई मंत्री हैं अलग-अलग राज्यों में दिल्ली में भी मंत्री हैं। झारखंड, तमिलनाडु के भी कई मंत्रियों को निशाना बनाया गया। तो कल की रैली को लोकतंत्र के नजरिए से देखा जाना चाहिए ना कि किसी एक पार्टी या एक व्यक्ति के तौर पर। झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन कल की रैली में मौजूद रहेंगे, और भी नेता होंगे। चंपाई जी को निमंत्रण देने खुद राहुल जी गए थे।"

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story