बाराबंकी जिले से आज शुक्रवार को एक ऐसी दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। पति-पत्नी के सात जन्मों तक साथ निभाने वाले वादे कुछ इस कदर बिखरे नजर आए कि आप सोच भी नही सकते दरअसल, बाराबंकी में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। सिर्फ इतना ही नही हैरानी तो तब ज्यादा हुई जब पति अपने हाथों में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने जा रहा था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में साफ़ तौर देखा जा सकता है कि आरोपी के एक हाथ में बांका और दूसरे हाथ में पत्नी का सिर है। रास्ते में ही पुलिस कर्मियों ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने पुलिसवालों से कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात कोतवाली फतेहपुर के बसारा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति का नाम अनिल है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनिल ने बताया कि पत्नी से विवाद होने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार को घर में मिले एक प्रेम पत्र को देख युवक ने आपा खो दिया। घर में रखा बांका उठाकर पत्नी का सिर काट दिया। पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

8 साल पहले हुई थी शादी, पहले भी हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि 8 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। इसके पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह आपस में झगड़ा होने के बाद अनिल ने यह कृत्य किया। वहीं परिजनों ने बताया कि अनिल सुबह काम पर चला गया था, काम पर जाने के बाद वह घर वापस आया और अपनी पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया। कमरे के अंदर बांके से पत्नि का सिर काट डाला। इसके बाद अनिल पत्नी के सिर को बाल पकड़कर लटका कर निकला और पुलिस चौकी इसरौली की ओर चल पड़ा।

दरअसल, अनिल कनौजिया बसारा गांव में अपनी पत्नी वंदना (24) और एक साल के बेटे के साथ रहता था। पति अनिल मिस्त्री का काम करता है। दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। शुक्रवार की सुबह उसके घर से तेज लड़ाई झगड़े की आवाजे आस पड़ोस के लोगों ने सुनी। अचानक वंदना की तेज चीख सुनकर ग्रामीण अनिल के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सब दंग रह गए। अनिल अपने एक हाथ में वंदना का कटा हुआ सिर पकड़े हुए था। दूसरे हाथ में खून से लथपथ बांका था। जिसे देख लोग डर के मारे भाग खड़े हुए।

प्रेमी की चिट्ठी देखकर अनिल ने कहो दिया अपना आपा

एक हाथ में बांका और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर जा रहे युवक ने ग्रामीणों से कहा कि आज तो हद हो गई। वंदना की प्रेम प्रसंग का शक सही निकला। उसके प्रेमी की चिट्ठी मैंने देखी तो फिर मैं अपने आप पर काबू नहीं पाया सका, इसीलिए मैंने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत दिखी। पूरा गांव अनिल कनौजिया के घर के आसपास खड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने चौकी आ रहे अनिल को रास्ते में ही रोक कर गिरफ्तार कर लिया। गांव में भारी संख्या में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना की सूचना पाकर सीओ, एएसपी आदि मौके पर है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story