BJP Candidate List 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों को टिकट देने की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में पार्टी ने यूपी, बंगाल और चंडीगढ़ लोकसभी सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है।

यूपी के सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

यूपी की सता लोकसभा सीटों की लिस्ट में मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है। कौशाम्बी (सुरक्षित सीट) से विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है। फूलपुर से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। फूलपुर सीट से केसरी देवी पटेल का भी टिकट कटा, विधायक (फूलपुर) प्रवीण पटेल को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार।

इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। बलिया से नीरज शेखर, गाजीपुर से पारस नाथ राय, मछली शहर से बी.पी. सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है।

किरण खेर का कटा टिकट

चंडीगढ़ से संजय टंडन को टिकट दिया गया। बता दें कि चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया गया है।

वहीं, बंगाल के आसनसोल सीट से एस.एस अहलुवालिया को टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी ने भोजपुरी कलाकार पवन सिंह को टिकट दिया था। हालांकि, उन्होंने इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इस सीट पर टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story