विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के अपने सांसदों को मैदान में उतारा था। अब बताया जा रहा है कि विधानसभा में जीते सभी सांसदों को 30 दिन के अंदर दिल्ली में अपने सरकारी बंगले खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने चुनावों में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल के साथ नौ लोकसभा सांसदों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

किरोड़ी लाल मीणा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो केंद्रीय मंत्रियों के अलावा इस्तीफा देने वाले सांसदों में मध्य प्रदेश से राकेश सिंह, उदद्य प्रताप सिंह, रीति पाठक, राजस्थान से दीया कुमारी, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और छत्तीसगढ़ से गोमती साई के साथ अरुण साव शामिल थे। दूसरी ओर, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी इस्तीफा दे दिया है।

राज्यमंत्रियों को क्या पद मिले

प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंडा को कृषि मंत्रालय और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर को MoS के रूप में जल शक्ति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके करंट पोर्टफोलियो के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Rishika Kukrety

Rishika Kukrety

Next Story