नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस मामले में NIA ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को कर्नाटक के बेल्लारी से हिरासत में लिया गया है, जिसकी पहचान शब्बीर के तौर की गई है। NIA द्वारा हिरासत में लिए हुए अभियुक्त से पूछताछ जारी है और टीम मामले की जानकारी खंगालने का प्रयास कर रही है।

बताते चलें कि बीते एक मार्च को रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें लगभग 10 लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून और विस्फोटक अधिनियम के तहत यह मामला दर्ज किया था। हालांकि गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद NIA ने इस मामले की जांच पड़ताल के लिए इसमें अपने हाथ में लेते हुए आरोपी पर 10 लाख का इनाम रखा था। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट के मध्यम से संदिग्ध आरोपी की एक तस्वीर भी शेयर की थी। NIA की तरफ से कहा गया था कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को ब्लास्ट में जुनैद और सलमान नाम के दो आतंकियों के शामिल होने का शक है। दोनों आतंकी इस वक्त अजरबैजान में हैं। दोनों आरोपियों को लश्कर मॉड्यूल का सदस्य बताया जा रहा है।

बताते चलें कि इससे पहले जुलाई 2023 में बेंगलुरु में लश्कर मॉड्यूल का खुलासा किया गया था। इसमें छह लोग शामिल थे। आरोपियों के पास से बरामद हथियार, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सलमान ने भिजवाए थे और जुनैद ने इसके लिए फंडिंग की थी। इसे लेकर दोनों कर्नाटक जेल में बंद आतंकी टी-नजीर से मिले थे। आरोप है कि उसने ही इन दोनों को हमले के लिए उकसाया था. इसके चलते NIA ने 5 मार्च को सात राज्यों में 17 लोकेशन पर छापा मारा था।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story