Lok Sabha Election 2024: सपा सुप्रीम अखिलेश यादव ने योगी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक का नाम लिए बिना बड़ा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- जिन्होंने माफ़ी मँगवायी वो भी अगर माफ़ी माँगें तो भी घोसी नहीं जीतेंगे, भाजपा सरकार को इन महाप्रवक्ता जी को ‘बतोड़ा मंत्रालय’ खोलकर दे देना चाहिए।



बता दें कि, बीते दिनों ब्रजेश पाठक ने घोसी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर से माफी मंगवाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ था।

अखिलेश यादव ने दावा किया है कि बीजेपी, घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र नहीं जीतेगी, अखिलेश ने इससे पहले भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी।

सपा नेता ने कहा था- ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफ़ी माँगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है.

अखिलेश ने कहा था- भाजपा के सम्पूर्ण दल को इस कुकृत्य के लिए सामूहिक दंडवत क्षमा माँगनी चाहिए. भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं, उस पूरे समाज का अपमान किया है, जिस समाज से वो आता है। राजभर समाज इस अपमान के विरोध में भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेगा और भाजपा की सामंती सोच को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।

Updated On 10 April 2024 1:37 PM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story