भारत के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से चार के परिणाम आ चुके हैं। वहीं रविवार को देश से लेकर विदेश तक चुनाव के इन नतीजों की चर्चा रही। यहां तक कि विदेशी मीडिया ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की जमकर तारीफें की। आइए जानते हैं की किस विदेशी मीडिया ने चुनावी रिजल्ट पर क्या लिखा...

ब्लूमबर्ग ने लिखा, भारत की सत्तारूढ़ पार्टी तीन प्रमुख राज्यों में जीतने के बाद लोकसभा चुनाव में फिर विपक्ष को मात देने के लिए तैयार है। मतदाताओं का यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन का एक मजबूत प्रदर्शन है। कांग्रेस के लिए एकमात्र खुशखबरी तेलंगाना से आई। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा चौंकाने वाला परिणाम राजस्थान रहा, यहां उसकी करारी हार हुई है।

बीबीसी ने लिखा, राज्यों के चुनाव परिणाम में जीत से भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा चुनाव में जीत का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा उत्तरी और मध्य भारत के हिंदी हार्टलैंड में लगभग अजेय दिख रही है। रविवार के नतीजे पीएम मोदी के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन हैं, जो पहले से ही अगले साल रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। कांग्रेस के हाथ से राजस्थान निकलना चिंताजनक है।

फाइनेंशियल टाइम्स ने लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा ने राज्य चुनावों में शानदार जीत दर्ज की, जो अगले साल आम चुनावों से पहले राष्ट्रीय राजनीति पर उनकी पकड़ को और मजबूत करेगी। ये चुनाव परिणाम उत्तर भारत में विपक्ष की सफाए की तरह हैं। परिणाम से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मुख्य चुनौती के रूप में विपक्षी दल के प्रयासों को झटका लगेगा।

Updated On 4 Dec 2023 7:33 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story