वाराणसी। काशी से अयोध्या का सफर अब आसान होने वाला है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इसके लिए 40 इलेक्ट्रिक बसों का खाका खींच लिया है। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर भी इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है। जनवरी में लोकार्पण के साथ ही पर्यटकों का आवागमन तेज होने की भी संभावना है। दूर देशों व भारत के अन्य राज्यों से पर्यटक अयोध्या आएंगे, वहीँ पर्यटकों के अयोध्या से काशी विश्वनाथ दर्शन भी कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखकर ही परिवहन निगम सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी को और बेहतर बना रहा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक अभी पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। काशी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अयोध्या में राम मंदिर भी बन रहा है। इससे संख्या में और इजाफा संभव है। इसलिए 40 नई इलेक्ट्रिक बस चलाने का फैसला किया गया। इसमें 15 वातानुकूलित और 25 सामान्य बसें शामिल हैं। एक ही दिन में अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन-पूजन करके काशी लौटा जा सकेगा। बसों का संचालन 24 घंटे होगा। काशी से अयोध्या की सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। समय की बचत होगी।

Updated On
बनारसी नारद

बनारसी नारद

Next Story