नमामि गंगे ने NDRF जवानों संग गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को किया प्रेरित
वाराणसी। नमामि गंगे ने एनडीआरएफ के जवानों के साथ गुरुवार को गंगा घाट पर स्वच्छता की अलख जगाई। गंगा तट पर नौका विहार करने वाले नागरिकों को सेफ्टी जैकेट पहनने,…

वाराणसी। नमामि गंगे ने एनडीआरएफ के जवानों के साथ गुरुवार को गंगा घाट पर स्वच्छता की अलख जगाई। गंगा तट पर नौका विहार करने वाले नागरिकों को सेफ्टी जैकेट पहनने, अधिक गहरे जल में न जाने की नसीहत दे रहे एनडीआरएफ के जवानों ने नमामि गंगे टीम के साथ लोगों को स्वच्छता के लिए भी प्रेरित किया।
इस दौरान दशाश्वमेध, प्रयाग घाट, राजेंद्र प्रसाद व अहिल्याबाई घाट पर "आओ घर घर अलख- जगाएं, मां गंगा को निर्मल बनाएं" के नारों से गूंज उठा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सनातनी संस्कृति की आत्मा हैं। भारत की पहचान हैं। आस्था और अर्थव्यवस्था हैं।
भारत के 55 करोड़ लोग अप्रत्यक्ष रूप से अपनी आजीविका के लिए मां गंगा से जुड़े हुए हैं। एनडीआरएफ के प्रमोद यादव सहित अन्य जवानों ने नमामि गंगे टीम के साथ लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
