उत्तप्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसी खबर आ रही है जो आपको चौका कर रख देगी। दरअसल, आगरा के बाह क्षेत्र में रहने वाली एक पत्नी ने अपने पति के लिए व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया, जिसे पढ़कर घरवालों के होश उड़ गए। स्टेटस में लिखा था कि पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये इनाम दूंगी।

बता दें कि एक विवाद के चलते पत्नी अपना ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी थी खान से उसने ये पति को मारने और मारने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने का स्टेटस लगाया।

इसके बाद दहशत में आए पति ने पत्नी और उसके दोस्त पर धमकाने का आरोप लगाया और पुलिस से जानमाल की रक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद अकसर विवाद होने लगा और 5 महीने बाद दिसंबर 2022 से पत्नी मायके में रह रही है।

पत्नी ने भिंड में भरण-पोषण का वाद दायर कर दिया है। 21 दिसंबर 2023 को तारीख से लौटते समय ससुरालियों ने धमकी दी कि कोर्ट आए तो जान से मार देंगे। अब पत्नी ने अपने व्हाट्सएप पर उसे मारने वाले को 50 हजार रुपये देने का स्टेटस लगाया है।

युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी के संबंध मायके के पड़ोसी किरायेदार से हैं। उसने भी उसे मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उसे पत्नी के मायके वालों और उसके दोस्त से जान का खतरा है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story