उत्तर प्रदेश के नए सूचना आयुक्तों को उनके कार्य बांट दिए गए हैं। उन्हें विभिन्न मंडलों के हिसाब से उनके कार्यक्षेत्रों को विभाजित किया गया है। इन सूचना आयुक्तों को मुख्य सूचना आयुक्त आर के विश्वकर्मा के साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई थी।

आइए जानते हैं किस अधिकारी को कौन का मंडल व उसका प्रभारी बनाया गया है:-

सूचना आयुक्त सुधीर कुमार सिंह को बरेली और चित्रकूट मंडल

गिरजेश कुमार चौधरी को लखनऊ मंडल,

डा. दिलीप कुमार अग्निहोत्री को कानपुर और बस्ती मंडल

पदुम नारायण द्विवेदी को वाराणसी और सहारनपुर मंडल

स्वतंत्र प्रकाश को फैजाबाद और देवीपाटन मंडल

मोहम्मद नदीम को इलाहाबाद और मिर्ज़ापुर मंडल

सूचना आयुक्त राजेन्द्र सिंह को गोरखपुर और झांसी मंडल

शकुंतला गौतम को मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल

राकेश कुमार को मेरठ मंडल

वीरेन्द्र प्रताप सिंह को आगरा और अलीगढ मंडल का प्रभार सौंपा गया है।

Vipin Singh

Vipin Singh

Next Story