वाराणसी। बीते गुरुवार को सपा ने अपने दो नेताओं रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को निष्काषित कर दिया। इसे लेकर आक्रोशित वकीलों ने शुक्रवार को कचहरी परिसर पर पोस्टर…

वाराणसी। बीते गुरुवार को सपा ने अपने दो नेताओं रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को निष्काषित कर दिया। इसे लेकर आक्रोशित वकीलों ने शुक्रवार को कचहरी परिसर पर पोस्टर जारी किया। जिसमें उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को महिषासुर व मां दुर्गा के रूप में रोली तिवारी मिश्रा को दर्शाया है।

वकीलों का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा रामचरितमानस को लेकर लगातार दिए जा रहे विवादित बयान पर हम उनका विरोध करते है। इसी क्रम में ये पोस्टर जारी किया है जिसमें मां दुर्गा का रूप धारण किए हुए रोली तिवारी मिश्रा, जो महिषासुर रुपी राक्षस स्वामी प्रसाद मौर्य का वध करते हुए दिख रही है।

एडवोकेट श्रीपति मिश्रा ने बताया कि लगातार कई महीनों से स्वामी प्रसाद मौर्य जो सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर उटपटांग व विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं रोली तिवारी जो उनकी पार्टी की नेता थी, जो सनातन धर्म के लिए खड़े होकर के प्रसाद मौर्या का लगातार विरोध कर रही थी। उनको पार्टी से निलंबित कर दिया गया। ये निलबंन समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का चरित्र कैसा हा ये दिखाता है। इसे लेकरप हम वकीलों में काफी आक्रोश है इसलिए रोली तिवारी की इस लड़ाई में हम उनके साथ है।

आज हम लोगों ने एक पोस्टर जारी किया जिसमें रोली तिवारी जिन्हें मां दुर्गा के रूप में दर्शाया है और वो रुपी महिषासुर रुपी राक्षस स्वामी प्रसाद मौर्या का अंत करते हुए दिखाई दे रही है।

Updated On 28 March 2023 11:42 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story