वाराणसी। आराजी लाइन के ब्लॉक पर शुक्रवार को दरेखू ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए हुए चुनाव मतगणना हुई। इस मतगणना में जानकी देवी ने…

वाराणसी। आराजी लाइन के ब्लॉक पर शुक्रवार को दरेखू ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए हुए चुनाव मतगणना हुई। इस मतगणना में जानकी देवी ने अपन निकटतम प्रतिद्वंदी संगीता देवी को 175 मतों से हरा दिया। जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए।

बता दें कि वाराणसी में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के दो रिक्त पदों पर हुए उपचुनाव के बाद शुक्रवार को परिणाम जारी हुआ। मतगणना में चिरईगांव ब्लॉक के सीवों से श्वेताज पांडेय और आराजीलाइन के दरेखू से जानकी देवी विजयी घोषित हुईं। इनके अलावा चिरईगांव के छिनौती से प्रमिला और पिंडरा के बाबतपुर से गायत्री पहले ही निर्विरोध चुन ली गईं थीं। इन चारों को जीतने का प्रमाण पत्र एआरओ की ओर से दिया गया।

मतों की गिनती आराजी लाइन ब्लॉक कार्यालय पर सुबह 8 बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चली। जानकी देवी को कुल 497 मत मिले जबकि इनकी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रीना उर्फ संगीता देवी को कुल 321मत मिले, जिसमें 38 मत अवैध घोषित किए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी तथा सह निर्वाचन अधिकारी एडीओ समाज कल्याण प्रमोद पटेल एवं पुलिस फोर्स की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी एसीएम प्रथम सुरेंद्र बहादुर सिंह ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी देवी को प्रमाण पत्र दिया।

नवनिर्वाचित जानकी देवी तथा उनके पति रिंटू सिंह का अपने गांव दरेखू पहुंचने पर गांव वालों ने गाजे बाजे व अबीर गुलाल के साथ नाचते जीत का जश्न मनाते हुए भव्य स्वागत कर बधाई दिया। और खुशी में मिठाई भी वितरण किया गया।

Updated On 10 Feb 2023 8:45 PM GMT
admin

admin

Next Story