वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर 5 फरवरी को होने वाली जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। संत रविदास की जयंती पर आम भक्तो के…

वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर 5 फरवरी को होने वाली जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। संत रविदास की जयंती पर आम भक्तो के अलावा राजनितिक दिग्जजो का भी जमावड़ा मत्था टेकने के लिए इकट्ठा होता है। लंगर छकने के लिए इस बार राष्ट्रपति सहित राजनीति के बड़े दिग्गज संत रविदास की मत्था टेकने आ सकते हैं। इसमें प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी, पंजाब के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केजरीवाल सहित अन्य कई राजनैतिक लोग शामिल हैं। ये सभी यहां दर्शन पूजन के साथ लंगर भी छकेंगे।

संत रविदास मंदिर के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कुछ राजनीतिक लोगों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया हैं। इसमें राष्ट्रपति भी हैं। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमारा आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

संत रविदास मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 और 2019 में मत्था टेकने के साथ ही लंगर भी छका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन बार यहां मत्था टेका है। देश के दो पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह और डॉ. के आर नारायणन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, थावर चंद गहलोत, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, भाजपा के केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, हरसिमरत कौर, शमशान सिंह दुल्लो, भीम आर्मी चीफ चद्रशेखर आजाद, भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य भी आ चुके हैं।

वाराणसी में संत रविदास के सपनों का गांव बेगमपुरा आकार लेने लगा है। यहां रविदास जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं आते हैं। सभी संत रविदास के दरबार में मत्था टेकते हैं। पंजाब से सेवादार काशी आते हैं। इस वर्ष भी 1500 से अधिक सेवादारों ने जन्मजयंती की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली हैं। सेवादारों ने लंगर हाल, पंडाल, मंदिर परिसर, सुरक्षा सहित अन्य कार्यों की जिम्मेदारी को संभाल लिया हैं।

आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर हाल में बैठ कर खाने की व्यवस्था की गई है। लंगर का भोजन पकाने के लिए सेवादार अपने कार्यों में लग गये हैं। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी से बड़े लंगर की शुरुआत हो जाएगी। निरंजन दास जालंधर पंजाब से 2 फरवरी को अनुयायियों के साथ स्पेशल ट्रेन से चलकर 3 फरवरी को सीर गोवर्धनपुर पहुंचेंगे। जहां मंदिर कमिटी के लोग उनका कैंट स्टेशन पर स्वागत करेंगे।

संत रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गयी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने पंडाल लंगर हाल सत्संग हॉल सहित मेला क्षेत्र में जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान हर पॉइंट पर तैनात रहेंगे। मेले के दौरान भीड़भाड़ की स्थिति न पैदा हो उसे देखते हुए तीन स्थानों पर वाहन पार्किंग स्टैंड बनाया जाएगा। पूरे मेला क्षेत्र में दो अस्थाई चौकी बनाया गया हैं। जो भीड़ की स्थिति को देखते हुए कल तक शुरू कर दिया जाएगा।

Updated On 31 Jan 2023 8:09 AM GMT
admin

admin

Next Story