लखनऊ। वृंदावन योजना में निवेश के महाकुंभ 'यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023' में आबकारी और चीनी उद्योग में अवसर" विषय पर आयोजित सत्र को कपड़ा मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने संबोधित किया। इस अवसर…

लखनऊ। वृंदावन योजना में निवेश के महाकुंभ 'यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023' में आबकारी और चीनी उद्योग में अवसर" विषय पर आयोजित सत्र को कपड़ा मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की लहर तेज गति से आगे बढ़ रही है। योगी जी के मार्गदर्शन में यूपी चल पड़ा है और अब यूपी को आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार से दशकों तक यूपी आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा की इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक सुधरी है।

उत्तर प्रदेश का एक्साइज कलेक्शन 42500 करोड़ हुआ

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तक व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट नहीं होते तब तक मंत्रियों को जनता से वादे नहीं करने देते। प्रधानमंत्री संघीय ढांचों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते है। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व व गृहमंत्री की सलाह पर भू,सैंड और लिकर माफिया पर रोक लगाकर उत्तर प्रदेश के विकास की नींव रखी थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में कोविड के बावजूद भी उत्तर प्रदेश का एक्साइज कलेक्शन 14500 करोड़ रुपए से बढ़कर 42500 करोड़ हो गया।

पूरे विश्व से बड़ी संख्या में निवेशक यूपी की तरफ रुख कर रहे

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से पूरे विश्व से बड़ी संख्या में निवेशक उत्तर प्रदेश की तरफ रुख कर रहे है वो इस बात का प्रमाण है की निवेशकों का भरोसा सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार में ही नही बल्कि यहां की जनता में भी है। उन्होंने कहा कि मैं योगी जी को तकनीक और बाजार की खोज के लिए भारत के बाहर दल भेजने के लिए कहूंगा।

ऑस्ट्रेलिया के लोग अब वाइन के लिए भारत पे निर्भर

पीयूष गोयल ने कहा कि जिस तरह से देश में स्टार्ट अप का कल्चर बढ़ा है जिससे लिथियम संकट और अन्य समस्याओं का समाधान देश के युवाओं के। माध्यम से हो रहा है।पिछले 6 वर्षों में देश में स्टार्टअप की संख्या 8277 हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के लोग अब वाइन के लिए भारत पे निर्भर है। उन्होंने कहा कि विदेशियों को भारत में बनी वाइन बहुत पसंद आ रही है।

भारत आज 27 फलों से लिकर और वाइन बना रहा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंगूर के अलावा भारत आज 27 फलों से लिकर और वाइन बना रहा है। वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लिकर पॉलिसी जिसमें 30 दिनों में लाइसेंस मिलने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों की एक्साइज कमिश्नर के साथ बैठकर उत्तर प्रदेश की पॉलिसी को अन्य राज्यों में लागू करने के लिए शीघ्र ही एक मीटिंग करूंगा।

Updated On 12 Feb 2023 8:52 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story