वाराणसी। मौनी अमावस्या के पर्व पर भारतीय क्रिकेट जगत के उभरते सितारे शिवम राजेश दुबे ने सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ धाम हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन किया।…

वाराणसी। मौनी अमावस्या के पर्व पर भारतीय क्रिकेट जगत के उभरते सितारे शिवम राजेश दुबे ने सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ धाम हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद विश्वनाथ धाम की भव्यता देखी, जिसे देख वो अभिभूत हो गए।

दर्शन के बाद क्रिकेटर चौक थाना पहुंचे, जहां उन्हें कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस के तरफ से अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। जिसके लिए उन्होंने चौक थानाध्यक्ष और कमिश्नरेट पुलिस को धन्यवाद दिया।

बता दें कि क्रिकेटर शिवम राजेश दुबे भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने नवंबर 2019 में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Updated On 21 Jan 2023 10:14 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story