धनबाद। झारखंड के धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कोलनगरी के नाम से मशहूर धनबाद शहर के जोड़ाफाटक आशीर्वाद टावर में भीषण आगजनी की घटना हुई…

धनबाद। झारखंड के धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कोलनगरी के नाम से मशहूर धनबाद शहर के जोड़ाफाटक आशीर्वाद टावर में भीषण आगजनी की घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें महिला और बच्ची भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक अभी भी टावर में 50 से अधिक लोग फंसे हैं जिनमें बच्चे महिला बुजुर्ग शामिल हैं।

घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है लोगों को निकालने की कोशिश लगातार की जा रही है। वहीं जिस बिल्डिंग में आग लगी है वहां एक दर्जन एम्बुलेंस, पांच दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने में लगा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी संजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Updated On 31 Jan 2023 10:01 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story