वाराणसी। Gyanvapi- शृंगार गौरी केस की वादिनी रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी और सीता साहू की तरफ से विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन के विरुद्ध…

वाराणसी। Gyanvapi- शृंगार गौरी केस की वादिनी रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी और सीता साहू की तरफ से विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन के विरुद्ध दायर किये गए वाद में शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बता दें कि एक अधिवक्ता के देहांत के बाद कोर्ट की कार्रवाई स्थगित हो गयी।

ये है मामला

बीते साल के दिसंबर महीने में मां श्रृंगार गौरी केस की वादिनी रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी और सीता साहू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि श्रृंगार गौरी प्रकरण की एक अन्य वादिनी राखी सिंह के पैरोकार और विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन की ओर से मुख्यमंत्री को मुकदमों की पॉवर ऑफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

वादिनीयों ने लगाया है ये आरोप

केस की सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में पहुंचने पर कई बार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया। महिलाओं और उनके पैरोकारों से गाली-गलौज की जाती है। यह भी आरोप है कि नंदी महाराज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मुकदमे में वादमित्र सितेंद्र चौधरी से फर्जी तरीके से पॉवर ऑफ अटार्नी अपने हक में विसेन करा लिए हैं।

ये जताई है आशंका

वादिनी महिलाओं ने आशंका जताई है कि इस प्रकरण में विसेन के खिलाफ यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह दंगा भी करवा सकते हैं। आज एक अधिवक्ता के निधन के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 9 जनवरी को सुनवाई होगी।

Updated On 7 Jan 2023 8:50 AM GMT
Faiz Hasnain

Faiz Hasnain

Next Story