वाराणसी। देश में प्रस्तावित G-20 समिट की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में काशी नगरी में भी विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारियां जारी है, उनके लिए बनारस के…

वाराणसी। देश में प्रस्तावित G-20 समिट की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में काशी नगरी में भी विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारियां जारी है, उनके लिए बनारस के बुनकर खास तरह का अगंवस्त्र तैयार कर रहें है। हथकरघे पर बने इन अंगवस्त्रों पर G-20 के लोगो के साथ बनारस के ऐतिहासिक घाटों, काशी की संस्कृति, धर्म से रूबरू कराने के लिए बाबा विश्वनाथ धाम की तस्वीर और ‘ॐ नमः शिवाय’ को उकेरा गया है।

कास्यंज सृजन फाउंडेशन के ट्रस्टी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश को जी-20 की अध्यक्षता मिली है हम काफी गर्व महसूस करते है। साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को ढेर सारी बधाईयां देते है। उन्होंने बताया कि जी-20 के मेहमानों के लिए हम लोग प्योर सिल्क पर भारत, काशी और जी-20 की थीम को मिलाकर अंगवस्त्र बना रहे हैं। सिल्क के एक अंग वस्त्र को बनाने में करीब 5 से 7 दिन का समय लग रहा है। प्योर सिल्क के अलावा हम लोग सेमी सिल्क पर भी अंगवस्त्र तैयार कर रहे हैं, जिससे हर किसी तक इसे आसानी से पहुंचाया जा सकें। उन्होंने बताया कि इससे हमारी कला को नई पहचान के साथ बुनकरों को रोजगार भी मिलेगा।

तिरंगा थीम भी शामिल

उन्होंने बताया कि अलग-अलग रंगों और विभिन्न डिजाइन में अंगवस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। इसमें तिरंगा थीम भी शामिल है। जल्द ही इसके सैम्पल स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराए जाएंगे। उसके बाद जिस डिजाइन पर मुहर लगेगी, उसे विदेशी मेहमानों के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि मेहमानों का स्वागत इन्हीं अंगवस्त्रों से किया जाए, क्योंकि बनारस की कला सबसे सर्वोत्तम है।

बता दें कि, भारत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में यूपी वाराणसी में विदेशों मेहमानों की 6 बैठकें प्रस्तावित हैं। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है।

Updated On 20 Feb 2023 8:57 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story