वाराणसी। आए दिन बैंकिग फ्रॅाड की घटनाएं बढ़ती जा रही है, ठग नए-नए हथकंडे अपनाकर लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे है। वाराणसी के रवींद्रपुरी कॉलोनी से भी बैंकिग…

वाराणसी। आए दिन बैंकिग फ्रॅाड की घटनाएं बढ़ती जा रही है, ठग नए-नए हथकंडे अपनाकर लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे है। वाराणसी के रवींद्रपुरी कॉलोनी से भी बैंकिग फ्रॅाड का मामला सामने आया है, जहां ओम प्रकाश नारायण त्रिपाठी के खाते से साइबर जालसाजों ने तीन दिन में 26,37,247 रुपये निकाल लिए।

रवींद्रपुरी कॅालोनी निवासी ओम प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उनका खाता सोनारपुरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में है। बीते 24 जनवरी को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक ऑफ इंडिया का अधिकृत प्रतिनिधि है। आप द्वारा बैंक में लगाए गए चेक का क्लियरेंस नहीं हो पा रहा है। फिर उसने चेक के संबंध में पूरी जानकारी दी।

इस पर ओम प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने उससे चेक के क्लियरेंस के लिए अनुरोध किया। कॉल करने वाले से उनकी कई बार बात हुई। इसके बाद 24 से 27 जनवरी के बीच उनके बैंक खाते को हैक 26,37,247 रुपये निकाल लिए गए।

ओम प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट भी उपलब्ध कराया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दूबे ने बताया कि भुक्तभोगी ने प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

Updated On 2 Feb 2023 1:28 AM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story