UP के हरदोई में पूर्व CM अखिलेश यादव का काफिला हुआ हादसे का शिकार, कई गाड़ियां आपस में टकराईं
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा…

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं कुछ को हल्की चोटें आई हैं। वहीं इस सड़क दुर्घटना में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बाल-बाल बचें।
जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनके काफिले में कई गाड़ियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि यह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। करीब 6 गाड़ियां टकराई हैं। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
देखें वीडियो
हरदोई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला हुआ हादसे का शिकार।#news @yadavakhilesh pic.twitter.com/KEPktAUeqk
— Varanasi Today (@varanasi2day) February 3, 2023
