वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार की देर शाम भेलूपुर थानाक्षेत्र के जवाहर नगर स्थित दिवंगत विधायक प्रदीप बजाज के घर पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक…

वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार की देर शाम भेलूपुर थानाक्षेत्र के जवाहर नगर स्थित दिवंगत विधायक प्रदीप बजाज के घर पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक प्रदीप बजाज का 72 वर्ष की आयु में 31 जनवरी को निधन हो गया था। उस समय भी पूर्व मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया था।

एयरपोर्ट से सीधे अखिलेश दिवंगत विधायक के घर पहुंचे और वहां उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया।

Updated On 9 Feb 2023 8:25 AM GMT
admin

admin

Next Story