वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के कला संकाय की महिला प्रोफेसर ने मारीशस के रहने वाले विदेशी छात्र पर छेड़खानी करने का…

वाराणसी। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के कला संकाय की महिला प्रोफेसर ने मारीशस के रहने वाले विदेशी छात्र पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्र विश्वविद्यालय में एमए फर्स्ट ईयर का छात्र है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला प्रोफेसर का आरोप है कि विदेशी छात्र ने क्लासरूम के अलावा उनके केबिन में कई बार उनके साथ छेड़खानी की। प्राक्टोरियल बोर्ड ने असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत लंका थाने को फारवर्ड कर दिया है।

पीड़ित महिला प्रोफेसर की ओर से लिखे गए शिकायत पत्र के अनुसार क्लास रूम और डिपार्टमेंट के अलावा आरोपित छात्र उनके व्हाट्सएप्प नंबर पर भी गंदे और अश्लील मैसेज किया करता था। दिसंबर से ही छात्र इस तरह की हरकतें कर रहा था। महिला प्रोफेसर ने इसकी शिकायत पहले भी कई बार विश्वविद्यालय का अफसरों से की है। शिकायत के बाद विभाग के प्रमुख ने टीचर्स काउंसिल कमेटी की बैठक भी बुलाई थी और जनवरी महीने में ही युवक के डिपार्टमेंट प्रवेश पर बैन भी लगाया था।

उसके बाद भी लगातार युवक व्हाट्सएप के साथ डिपार्टमेंट में घूमकर महिला प्रोफेसर से छेड़खानी करता था। छेड़खानी और मानसिक उत्पीड़न से नाराज पीड़िता ने बुधवार को इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन नम्बर के साथ लिखित तौर पर लंका थाने पर की है। जिसके बाद पुलिस आरोपी छात्र के तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इस मामले में महिला प्रोफेसर की शिकायत को थाने पर फॉरवर्ड किया गया है।

Updated On 22 Feb 2023 11:55 PM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story