गुवाहाटी, 21 मार्च (हि.स.)। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने आपने जन्मदिवस के अवसर पर मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया। मंगलवार को अपने जन्मदिन पर गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या में बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा रानी मुखर्जी पहुंचीं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।

रानी मुखर्जी के आगमन को लेकर कामाख्या धाम में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। आज ही एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का 45वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर मां कामाख्या का आशीर्वाद लेने के लिए गुवाहाटी पहुंचीं थीं। पूजा के बाद रानी मुखर्जी होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुई। इसके बाद एक्ट्रेस स्पेशल फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। कामाख्या धाम में मौजूद सभी लोग एक्ट्रेस को देखकर बेहद उत्साहित हो गए।

हिन्दुस्थान समाचार/देबोजानी/अरविंद

Updated On 22 March 2023 12:06 PM GMT
Agency Feed

Agency Feed

Next Story