Varanasi : दीवार गिरने से मजदूरों के परिवार को मिली दो-दो लाख की आर्थिक मदद, सरकार देगी बच्चों की पढ़ाई का खर्च
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप व न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बीते 18 जनवरी नई बस्ती पांडेयपुर में मकान बनाते समय दीवार गिरने से दो…

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप व न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बीते 18 जनवरी नई बस्ती पांडेयपुर में मकान बनाते समय दीवार गिरने से दो मजदूरों के हुए दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक मौत होने पर दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बुधवार को मृतकों के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 2-2 लाख धनराशि का चेक उपलब्ध कराये।
इस दौरान उन्होंने स्व दीपक जायसवाल की पत्नी बेबी जायसवाल व स्व छोटे लाल की पत्नी रानी देवी को चेक उपलब्ध कराते हुए कहा कि उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार उठायेगी।
बता दें कि गत 18 जनवरी को नई बस्ती पांडेयपुर में मकान बनाते समय दीवाल गिरने से इन दो लोगो की दबने से आकस्मिक मौत हो गयी थी। मंत्री रविंद्र जायसवाल मजदूरों की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर उनके घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए व परिवारीजनों को ढांढस बधाते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिया था।
मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मृतक मजदूरों के परिवारजनों को आर्थिक मदद दिये जाने के अनुरोध के क्रम में आज 2-2 लाख धनराशि का चेक स्व दीपक जायसवाल की पत्नी बेबी जायसवाल व स्व छोटे लाल की पत्नी रानी देवी को वितरित किए। साथ ही बच्चो की पढ़ाई लिखाई का खर्च सरकार उठायेगी।
