वाराणसी। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंचक्रोशी यात्रा करते हैं। इस यात्रा की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम एस राजलिंगम…

वाराणसी। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंचक्रोशी यात्रा करते हैं। इस यात्रा की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम एस राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन मातहतों के साथ मणिकर्णिका घाट पहुंचे। सबसे पहले डीएम व पुलिस कमिश्नर चक्रपुष्करणी कुंड पहुंचे। घाट पर जुटनेवाले श्रद्धालुओं के भीड़ की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही पंचक्रोशी मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए की गई विभागीय तैयारियों की जानकारी ली।
इस यात्रा की शुरूआत मणिकर्णिका घाट से होती है। 17 फरवरी की शाम को यह पंचकोशी यात्रा मणिकर्णिका घाट स्थित चक्रपुष्करणी कुंड और गंगा स्नान के साथ होगी।महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर हजारों श्रद्धालुओं की पंचक्रोशी यात्रा होती हैं। इसमें कोई चूक या लापरवाही न हो इसके लिए प्रशासन अभी से चौकन्नी हो चुकी है।
अधिकारियों ने चक्रपुष्करणी कुंड के पुरोहित बब्बू महाराज से जानकारी ली। अधीनस्थों को निदेश दिया कि श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग में कोई परेशानी नही होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों के साथ दशाश्वमेध क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार पांडेय और अन्य अधिकारी भी रहे।
