✕
Varanasi : जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने "काशी-तमिल संगमम" की तैयारियों का लिया जायजा
By AnuragPublished on 15 Nov 2022 4:23 AM GMT
विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से भी वार्ता कर तैयारियों की जानकारी ली

x
विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से भी वार्ता कर तैयारियों की जानकारी ली
वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम वाराणसी में इसी माह आयोजित होने वाले "काशी-तमिल संगमम" की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को देररात काशी हिंदू विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह एवं एमपी थिएटर ग्राउंड सहित विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां पर कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से भी किये जा रहे तैयारियों के बाबत जानकारी ली तथा उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर) गुलाब चंद्र सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Anurag
Next Story