Surya Grahan 2024: इस साल 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इससे एक दिन पहले 8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो काफी देर तक चलेगा और माना जा रहा है कि इतने लंबे समय तक चलने वाला सूर्य ग्रहण करीब 50 साल बाद फिर से लगेगा। आइए जानते है कि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं।

जानें कैसे लगता है सूर्य ग्रहण

साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा यानी ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीचोबीच चंद्रमा रहेगा। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य का प्रकाश कुछ अवधि के लिए पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है जिससे पृथ्वी में अंधेरा छा जाता है। इसे ही पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं।

जानें सूर्य ग्रहण का समय

8 अप्रैल को लगने वाले इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे 25 मिनट की होगी। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात के करीब 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा।

जानें कहां - कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।।सूर्य ग्रहण के दौरान काफी देर तक धरती के जिन-जिन इलाकों में दिखेगा वहां अंधेरा छा जाएगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।

भारत में नहीं दिखेगा यह सूर्य ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण के नजारे को भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात को लगेगा।

Updated On 4 April 2024 3:56 PM GMT
Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story