वैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी, सोमवार, 01 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और नए सौदों को अंतिम रूप दे सकते हैं। पुराने मित्रों से मुकालात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृषभ राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर रहेगा और सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में नए सौदे होने की संभावना बनेगी। कार्य से संबंधित यात्रा सफल होगी। नए मित्र बन सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। धन के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। जीवनसाथी की समझने का प्रयास करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

कर्क राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य शुरू होंगे, जिससे मन में उत्साह रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च हो सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

तुला राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। धनलाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चीजें परेशान कर सकती हैं, लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

धनु राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यभार की अधिकता से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। संतानों की चिंता रहेगी। सरकारी काम आसानी से निपटेंगे।

मकर राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। नौकरी खोजने के प्रयास सफल रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कई लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। मकान-भूमि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन का खर्च अधिक हो जाने से मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पैशा वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशहाली रहेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि :-

आज का दिन कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं, जो सफल रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

हिन्दुस्थान समाचार/ आचार्य भरत दुबे/ नेहा/मुकेश

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी उपस्थित हो सकती हैं। पदोन्नति के योग हैं। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा से उबर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है, इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहें। आकस्मिक प्रवास का योग है। मध्याह्न के बाद अच्छी समय अच्छा बीतेगा। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं भी अमल में आएंगी। वाद-विवाद से बचें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी के साथ भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं और उस संबंध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का सहकार मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न हो जाए, इसका भी ध्यान रखें। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए समय अच्छा नहीं है।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ होगा। व्यापार के विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं, जिनमें सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति का प्रबल योग है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में समय अनुकूल रहेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। वस्त्राभूषणों की खरीदी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी अभिरुची विशेष रहेगी। घर की साज-सजावट में नयापन लाएंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खान-पान में संयम रखें।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति सम्बंधित दस्तावेजों को लेकर सावधानी रखना होगा। सोच-समझकर और किसी की सलाह लेकर किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि :- आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा और संपत्ति से जुड़े कार्यों का भी रास्ता निकलेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बंधों में प्रेम बना रहेगा। मध्याह्न के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगों को टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में दिनभर मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों के पढऩे-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याह्न के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धा की इच्छाएं फलीभूत नहीं हो पाएंगी।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलने के योग बन रहे हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में रुचि रहेगी। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आपके मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से मन में हताशा रहेगी। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। पूंजी-निवेश हेतु शेयर बाजार आपके लिए अनुकूल रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी, कठिन परिश्रम से कार्य फसल होंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे तथा धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिसमें अधिक धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य सफल होंगे। पुण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याह्न के बाद आपके प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। शेयर और प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि :- आज का दिन लाभदायी है। कायक्षेत्र में अच्छा माहौल रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में नयापन लाएंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story