✕
Varanasi : राजस्थान से आए दर्शनार्थियों ने 5100 किलो दूध से रत्नेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक
By Ankita YaduvanshiPublished on 3 May 2023 3:41 PM GMT

x
वाराणसी। मणिकर्णिका घाट स्थित अलवर मंदिर में रत्नेश्वर महादेव का राजस्थान से आये हुये दर्शनार्थी ने 5100 कुंटल दूध से अभिषेक किया। बीकानेर से दुग्धाभिषेक करने आए श्रद्धालु प्रभु दयाल मोदनाल ने बताया कि हमारे सम्पा महराज ने प्रण लिया था कि काशी में जाकर महादेव का दुग्धाभिषेक करुंगा, तो उनकी प्रेरणा से आज हमने 5 हजार 100 किलो दूध से यहां दुग्धाभिषेक किया।
सम्पा महराज ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया था काशी आकर महादेव का दुग्धाभिषेक करना था। यात्रियों की प्रेरणा से आज यह कार्य संपन्न हो पाया है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ankita Yaduvanshi
Next Story