✕
Chaitra Navratri 2023 : शक्ति की भक्ति में लीन हुई काशी नगरी, माता के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
By Ankita YaduvanshiPublished on 22 March 2023 9:30 AM GMT

x
आज से चैत्र नवरात्र के पावन पर्व की शुरुआत हुई, इस समय महादेव की नगरी काशी शक्ति की आराधना में लीन है। शहर में स्थित देवी के मंदिरों में आस्थावानों का सैलाब माता के दर्शन को उमड़ रहा। भक्त नवरात्र की प्रतिपदा पर मुख निर्मालिका गौरी के दर्शन कर रहे हैं। माता शैलपुत्री के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। वहीं दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर, भदैनी स्थित नौ दुर्गा, महिषासुर मर्दिनी, कमच्छा स्थित कामाख्या देवी और बड़ी शीतला मंदिर में भक्तों को भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भोर से ही श्रद्धालु माता के दर्शन को मंदिरों में पहुंच रहे है। पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा है। आइए एक नजर डालते है नवरात्रि के इन इन तस्वीरों पर...
देखें तस्वीरें

Ankita Yaduvanshi
Next Story