हिन्दू धर्म के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि का पवन पर्व मनाया जाता हैं, दो गुप्त नवरात्रि और दो आश्विन एवं चैत्र नवरात्रि और इस बार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल यानी कल से शुरू हो रही हैं| नवरात्रि को लेकर ऐसी मान्यता हैं कि इन दिनों में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं और पूजा के साथ नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। आईए जानते हैं चैत्र नवरात्रि का क्या महत्व है और क्यों मनाई जाती है…….

चैत्र नवरात्रि का महत्त्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शारदीय नवरात्रि वैभव और भोग प्रदान देने वाला हैं जबकि गुप्त नवरात्रि तंत्र सिद्धि के लिए खास माना जाता हैं| वहीं चैत्र नवरात्रि आत्म शुद्धि के लिए हैं, दरअसल सभी नवरात्रि के पर्व का अपना-अपना अलग महत्व हैं| लेकिन आज हम आपको चैत्र नवरात्रि के विशेष महत्व के बारे में बताएँगे|

चैत्र नवरात्रि मानने के पीछे का महत्व

नवरात्रि के नौ दिनों में मनुष्य अपनी भौतिक, आध्यात्मिक, यांत्रिक और तांत्रिक मनोकामना की पूर्ति के लिए उपवास रखता हैं और ईश्वरीय शक्ति इन मनोकमनाओ की पूर्ति के लिए इस समय सहायक होती हैं। इसलिए आध्यात्मिक दृष्टि से चैत्र नवरात्रि का अपना एक अलग महत्व हैं|

वहीं ज्योतिष दृष्टि से देखा जाए तो चैत्र नवरात्रि का खास महत्व हैं क्योंकि इस नवरात्रि के दौरान सूर्य की राशि परिवर्तन होता हैं।

Ankita Yaduvanshi

Ankita Yaduvanshi

Next Story